Tuesday, December 29, 2009

पिच ने किया देश को शर्मसार

पिच ने किया शर्मसार
जिस समय भारत श्रीलंका के ख़िलाफ सीरीज़ मैं ३-१ से आगे था और उम्मीद थी की टीम इण्डिया ४-१ से सीरीज़ जीतकर देश वासियों को नए साल का तोहफा देगी। उस समय देल्ही की पिच ने एक ऐसा काम कर किया की देशवासियों को तोहफे के बजाए शर्मिंदा होना पड़ा। जी हाँ, देल्ही के जिस फ़िरोज़ शाह कोटला में मैच होना था, वहां की पिच ने ऐसा खेल दिखाया की विरोधी टीम के खिलाडियों ने हाथ उठा लिए और खेलने से साफ़ इंकार दिया और जिसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा ।
यह घटना ठीक १२ साल बाद हुई, इससे पहले 1997 में इंदौर में भी ख़राब पिच को लेकर मैच रद्द कर दिया गया था, इतेफाक से उस बार भी सामने वाली टीम श्रीलंका की ही थी। लेकिन उस समय इसकी इतनी चर्चा नहीं हुई थी, क्यूंकि न ही उस समय इतना प्रभावशाली मीडिया था और न ही क्रिकेट का व्यवसायीकरण हुआ था। लेकिन आज जब भारतीय क्रिकेट में इतना पैसा आ गया उसके बावजूद क्रिकेट की बेसिक सुविधाओं पर कोई जोर नहीं दिया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, जो की दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है उसे इस पिच काण्ड से सबक लेकर कुछ ठोस कदम जरूर उठाने होंगे, क्यूंकि यह किसी छोटे शहर में हुई आम घटना नहीं है, बल्कि यह देश की राजधानी देल्ही में हुआ एक बड़ा मामला है, इससे दुनिया भर में देल्ही के साथ-साथ देश की छवि को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है ।

वही इस काण्ड के बाद २०११ में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप पर भी इसका बुरा असर पड़ता दिख रहा है और अगर देल्ही के फ़िरोज़ शाह कोटला पर कोई ठोस कारवाई होती है तो देश की राजधानी के हाथों से वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन फिसल सकता है, जो की देल्ही के लिए काफी शर्मिंदगी की बात होगी और इसका जिम्मेदार और कोई नहीं सिर्फ देल्ही क्रिकेट एसो और इसके अधिकारी होंगे.

2 comments:

  1. ye topic jo tumne liya hai wo aafi aacha hai ye sabal pich par nahi uta ye sabal dekh ke samman par utta hai or ye baat tumhare blog mai jhalkti hai .............

    ReplyDelete
  2. I feel that DDCA & BCCI both Should take the Responsibility for Firoz SHah Kotla Pitch Fiasco. & DDCA Officails should give Resignations on Moral Grounds.....

    ReplyDelete